Headlines

मंडला के नाव घाट में मिला शख्स का शव:कोतवाली पुलिस ने निकाला शव; एक-दो दिन पुराने होने की आशंका




मंडला के नाव घाट क्षेत्र में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब (40- 45) साल बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शव एक-दो दिन पुराना होने की आशंका है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है और मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तुरंत कोतवाली पुलिस से संपर्क कर सूचना दें। पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *