Headlines

गुरुग्राम में SHO को हिमाचल का SP बनकर कॉल की:बोला- पत्नी के शोरूम की बिजली तुरंत शुरू कराओ, DGP की धमकी दी; गिरफ्तार




हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश में तैनात SP बताकर सेक्टर-29 थाने के SHO को कॉल किया। व्यक्ति ने मॉल के अंदर अपनी पत्नी के शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने का दबाव बनाया। साथ ही DGP की भी धमकी दी। कॉल के बाद पुलिस की टीम ने जांच की तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी SP बनकर कॉल की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा (51) के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… SHO के सरकारी मोबाइल पर आया कॉल डीएलएफ सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का SP चंदन सिंह बताया और कहा कि एमजी रोड स्थित मेगा मॉल के एक शोरूम की बिजली काट दी गई है। उसने पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप कर बिजली चालू कराने को कहा। DGP का हवाला देकर बनाया दबाव थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी ने रौब दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपनी बात मनवाने के लिए डीजीपी स्तर के अधिकारियों का भी हवाला दिया, ताकि स्थानीय पुलिस बिना जांच के कार्रवाई कर दे। SHO को हुआ शक, जांच में खुली पोल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से इस तरह बिजली चालू कराने का दबाव बनाए जाने पर SHO को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मेगा मॉल भेजा। टीम ने मॉल प्रबंधन और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला पूरी तरह फर्जी है। पत्नी के शोरूम की बिजली कटने पर बनाई योजना जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा है। उसकी पत्नी का मेगा मॉल में शोरूम है। किसी विवाद के चलते मॉल प्रबंधन ने शोरूम की बिजली काट दी थी। इसे चालू कराने के लिए करण ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर SHO पर दबाव बनाने की कोशिश की। SHO बोले- पुराने मामलों की भी जांच पुलिस ने सरकारी अधिकारी की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने, पुलिस को गुमराह करने और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में केस दर्ज कर लिया। SHO सतेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी किसी सरकारी विभाग या अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *