![]()
श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखणी जी के पावन विवाह पर्व के उपलक्ष्य में ‘शाने दस्तार’ संस्था की ओर से 15वें विशाल दस्तार (पगड़ी) मुकाबले का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 600 से अधिक बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ‘शाने दस्तार’ संस्था द्वारा हर वर्ष गुरु साहिब के विवाह पर्व के अवसर पर यह आयोजन कराया जाता है। संस्था की ओर से विजेताओं का हौसला बढ़ाने के लिए 1 लाख रुपये से अधिक के नकद इनाम और पुरस्कार वितरित किए जाते हैं।
बहनों ने दुमाला साहिब प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में ‘दुमाला साहिब’ मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। युवाओं को सिख विरासत से जोड़ने की पहल संस्था के सदस्य गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इन मुकाबलों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली सिख स्वरूप, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए विद्यार्थियों—मनप्रीत, जसवंत, जसप्रीत और अमन—ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अपनी धार्मिक पहचान और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना पैदा करते हैं।
Source link
गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर दस्तार मुकाबले:गुरदासपुर में शाने दस्तार संस्था ने 600 से ज्यादा बच्चों-युवाओं के लिए करवाए
