Headlines

लुधियाना में नानी की बहादुरी से दोहती बची,VIDEO:2 युवक किडनैप करने पहुंचे; महिला ने एक्टिवा की चाबी निकाली, फिर शोर मचाया




लुधियाना में नानी की बहादुरी से दोहती की किडनैपिंग टल गई। घर के बाहर 2 युवक स्कूटी पर पहुंचे थे। दोनों ने रूमाल से मुंह ढके हुए थे। बच्ची की नानी ने उन्हें देख लिया और रोककर पूछताछ। इस पर दोनों घबराकर भागने लगे। नानी ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और शोर मचा दिया। नानी का आरोप है कि आरोपी बच्ची का अपहरण करने आए थे। शोर सुनकर बच्ची की मां अनुप्रिया भी बाहर आ गई और मोहल्लावासियों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। नानी ने बताया कि आरोपी कुछ समय से बच्ची और उसकी मां का पीछा कर रहे थे। ये लोग उस समय रेकी करते थे जब मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थी और इस दौरान उनकी तस्वीरें भी खींची जा रही थीं। मामला शनिवार (12 सितंबर) को सामने आया। बच्ची (9) तीसरी क्लास में पढ़ती है। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह निवासी हरकृष्ण नगर शिमलापुरी और तेजपाल सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें बच्ची को किडनैप करने के लिए उनके पिता अमनदीप शर्मा और नाना हेमराज शर्मा ने भेजा था। एक दिन पहले CCTV में नजर आए थे
नानी ने बताया कि उन्हें 2-4 दिन पहले से ही दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। 11 सितंबर को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर दोनों युवक नजर आए। इसके बाद वह सतर्क हो गए। 12 सितंबर को दोनों युवक दोबारा घर के पास पहुंचे तो नानी ने उन्हें रोक लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पति-पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहा केस
नानी ने बताया कि बेटी का का पति हलवारा एयरपोर्ट पर काम करता है। खर्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 4 साल से कोर्ट में केस चल रहा है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… पति, ससुर सहित 5 नामजद, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज
थाना हैबोवाल पुलिस के ASI ओम प्रकाश ने बताया कि अनुप्रिया की शिकायत के आधार पर पति अमनदीप शर्मा, ससुर हेमराज शर्मा, ओंकार सिंह, तेजपाल सिंह, अवतार कौर और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 140(3), 3(5), और 62 के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *