![]()
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र स्थित कुमी गांव में शनिवार सुबह घर में रसोई गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया चाय जलाते ही भड़क उठी आग घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। रामलाल अठया की पत्नी तुलसा और बहू रोशनी (25) रसोई में चाय बना रही थीं। सिलेंडर में पहले से लीकेज था और जैसे ही लाइटर जलाया गया, पूरे कमरे में आग फैल गई और दोनों महिलाएं लपटों में घिर गईं। बचाने पहुंचे ससुर भी झुलसे चीख-पुकार सुनकर रामलाल (47) तुरंत रसोई की ओर भागे और हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर की गैस बंद की। हालांकि, इस प्रक्रिया में वे खुद भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। बाद में पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दो महिलाओं की हालत गंभीर हादसे के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Source link
गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, तीन झुलसे:सास-ससुर और बहू जिला अस्पताल में भर्ती; दमोह में चाय बनाते समय हादसा
