![]()
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बौखला पाल गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। बाजार से घर लौट रहे युवक पर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। बौखला पाल निवासी दिलीप पुत्र कला वरहात गांव के बाजार से अपने घर लौट रहे थे। घर के पास ही एक व्यक्ति लट्ठ लेकर घात लगाए बैठा था। उसने दिलीप के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में दिलीप के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 के पायलट सोहन डामोर और ईएमटी राजू डोडा ने घायल दिलीप को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है।
Source link
बौखला पाल में युवक पर जानलेवा हमला:बाजार से लौटते समय लट्ठ से किया वार, अस्पताल में भर्ती
