Headlines

गोइंदवाल साहिब में पंजाब बचाओ रैली:खडूर साहिब की संगत के प्यार से गदगद सुखबीर बादल बोले- यह सम्मान बड़ी जिम्मेदारी




गोइंदवाल साहिब की पवित्र धरती पर आयोजित पंजाब बचाओ रैली में हलका श्री खडूर साहिब से बड़ी संख्या में संगत और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के बाद पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल ने खडूर साहिब की संगत का प्यार, सम्मान और भरोसा देने के लिए आभार जताया। सुखबीर बादल ने कहा कि यह दिन उनके परिवार के लिए केवल राजनीतिक रैली तक सीमित नहीं है, बल्कि खडूर साहिब की संगत द्वारा दिए गए प्यार और भरोसे की खास याद है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में उन्हें हमेशा लोगों का समर्थन और स्नेह मिला है। इससे उन्हें पार्टी और पंजाब के अधिकारों के लिए और मजबूती से काम करने की प्रेरणा मिलती है। बादल बोले- पंजाब के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेंगे उन्होंने कहा कि श्री गोइंदवाल साहिब की पवित्र धरती पर संगत ने शेरो परिवार को जो हौसला, भरोसा और सम्मान दिया है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। यह समर्थन उनके लिए ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सुखबीर बादल ने कहा कि वह आगे भी लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज उठाते रहेंगे और पंजाब के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने अपनी टीम, सर्कल प्रधानों, पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अकाली कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *