Headlines

गौतम मौर्या हत्याकांड: भाजपा सांसद मृतक के परिवार से मिले:ढांढस बंधाया, बोले- अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी




शाहजहांपुर में गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा सांसद अरुण सागर ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और इस घटना को निंदनीय बताया। सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद अरुण सागर रविवार को अपने समर्थकों के साथ थाना कांट क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक गौतम मौर्य के पिता रामचंद्र से मुलाकात की। गौतम मौर्य की शुक्रवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। सांसद ने मृतक के पिता से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और उनकी मांगों को सुना। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। सांसद सागर ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को पाताल से भी ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है या उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सांसद ने आश्वासन दिया कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो एक नजीर बनेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने और उनकी सभी मांगों को पूरा कराने के लिए शासन से बात करने का भी वादा किया। सांसद ने दोहराया कि भाजपा सरकार हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। परिवार की मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया तेज करने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *