Headlines

गौरेला में रात में दो घरों में लाखों की चोरी:अज्ञात चोरों ने लॉकर तोड़े, गहने-नकदी पर हाथ साफ किया, पुलिस जांच में जुटी




गौरेला के रेस्ट हाउस रोड स्थित वार्ड क्रमांक-02 में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दोनों घरों में छत के रास्ते घुसे, लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। दोनों मामलों में गौरेला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात: आंगनबाड़ी कर्मी के घर से गहने चोरी पहली घटना आशीष चश्मा दुकान के पास रहने वाली एक महिला के घर हुई, जो पूर्व माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन बनाने का कार्य करती हैं। पीड़िता के अनुसार 24 जुलाई की रात वह अपनी बेटी स्नेहा के साथ खाना खाकर सो गई थीं। तड़के करीब 4:30 बजे बेटी की नींद खुली तो हॉल में रखी आलमारी का लॉकर टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी वाले दरवाजे की सिटकनी खोलकर अंदर घुस गए थे। चोर आलमारी से करीब 50 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में लगभग 6 ग्राम सोने के झुमके, चांदी की करधन, तीन जोड़ी पायल, सोने की नथ (लौंग), बिछिया, अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति और सिक्के शामिल हैं। दूसरी वारदात: रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का घर भी बना निशाना इसी रात चोरों ने उसी इलाके में रहने वाले ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी, जो वर्तमान में फोम और फर्निशिंग का व्यवसाय करते हैं, उनके घर में भी चोरी की। परिवार 24 जुलाई की रात टीवी देखने के बाद सो गया था। शनिवार (25 जुलाई) सुबह करीब 6:30 बजे जब परिजन उठे तो टीवी कक्ष में रखी आलमारी खुली मिली। कपड़े और अटैची बिखरे पड़े थे, जबकि लॉकर टूटा हुआ था। चोर छत के रास्ते सीढ़ी की खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की सिटकनी खोलकर घर में दाखिल हुए थे। बदमाश 7 हजार रुपये नकद, एक पुरानी चांदी की पायल और सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने दूसरी आलमारी का हैंडल तोड़ने की भी कोशिश की और दुकान का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। पुलिस जांच में जुटी दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हुई इन दो वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *