Headlines

चंडीगढ़ एसआईआर में 20 हजार से ज्यादा हियरिंग पेंडिंग:1.38 लाख नोटिस जारी, 76 हजार पहुंचे; नए वोटर बनने के लिए 7,026 फॉर्म जमा




मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में नोटिस और हियरिंग की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने अब तक 1.38 लाख से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 76,537 नोटिस ही संबंधित आवेदकों तक पहुंच पाए हैं, जबकि 61,526 नोटिस की डिलीवरी अभी बाकी है। नोटिस जारी होने के बाद अब तक 26,235 मामलों में हियरिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 20 हजार से ज्यादा मामले अभी पेंडिंग हैं। खास बात यह है कि मतदाता सूची की जांच के साथ नए वोटर बनने के लिए भी लोगों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। अब तक 7,026 नए वोटर फॉर्म जमा हुए हैं। 1.38 लाख नोटिस, 61 हजार से ज्यादा की डिलीवरी बाकी SIR के तहत मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज और जानकारी हासिल करने के लिए विभाग ने 1.38 लाख से ज्यादा नोटिस जनरेट किए हैं। इनमें से 76,537 नोटिस आवेदकों तक पहुंच चुके हैं। वहीं, 61,526 नोटिस अभी संबंधित लोगों तक पहुंचाना बाकी हैं। नोटिस मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच और हियरिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 26,235 मामलों में सुनवाई पूरी नोटिस के बाद अब तक 26,235 लोगों की हियरिंग पूरी हो चुकी है। सुनवाई के दौरान आवेदकों को अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज पेश करने का मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद 20 हजार से ज्यादा मामलों में हियरिंग अभी पेंडिंग है। इन मामलों में दस्तावेजों के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया आगे जारी रहेगी। दोबारा मौका मिलने के बाद भी 3,336 गैरहाजिर हियरिंग के लिए सूचना दिए जाने के बावजूद 3,336 आवेदक सुनवाई में शामिल नहीं हुए। विभाग की ओर से ऐसे मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का फोकस अब पेंडिंग हियरिंग और बाकी बचे नोटिस की डिलीवरी पूरी करने पर है। नए वोटर बनने के लिए 7,026 आवेदन SIR का मकसद सिर्फ वोटर लिस्ट से अपात्र नामों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि पात्र लोगों के नाम जोड़ना भी है। इसी प्रक्रिया के तहत अब तक 7,026 नए वोटर फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। यानी वोटर लिस्ट की जांच के बीच नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है। दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी जारी हियरिंग के साथ विभाग जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति का नाम रहे और अपात्र या गलत तरीके से दर्ज नामों की पहचान हो सके। SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *