Headlines

फरीदकोट BJP का AAP सरकार के खिलाफ हल्ला बोल:भ्रष्टाचार मामले को रोष मार्च निकाला, CM का पुतला फूंका; बोले-सच्चाई सामने लाएगी CBI




हाई कोर्ट के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी समेत अन्य लोगों पर एफआईआर और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला ईकाई ने शहर में रोष मार्च निकाला और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंकते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। यह प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश नेता परमपाल कौर मलूका समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने तथा मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। इस मौके पर प्रदेश नेता परमपाल कौर मलूका ने कहा कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाली आम आदमी पार्टी सरकार की असलियत अब जनता के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के डीजीपी को भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज करने का आग्रह किया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एजेंसियों की कार्रवाई को बदले की राजनीति बताना उचित नहीं: सन्नी बराड़ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों की कार्रवाई को बदले की राजनीति बताना उचित नहीं है। यदि किसी ने कोई गलत काम नहीं किया है तो उसे जांच से भागने की बजाय सीबीआई की जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की सच्चाई जनता के सामने अवश्य आएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *