Headlines

इको-फ्रेंडली पूजा- विसर्जन करें : सीएम




सिटी रिपोर्टर | रांची रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी व मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर दुर्गा पूजा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने सभी समितियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और पूजा व मूर्तियों के विसर्जन के लिए पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों व जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सरकार और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने पूजा पंडालों में नशामुक्ति जागरूकता संबंधी होर्डिंग-बैनर लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं खास कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी न हो। मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, मनोज पांडेय, राजेंद्र सिंह, मुनचुन राय, विक्की यादव, अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, सागर कुमार समेत पूजा समितियों के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *