Headlines

चंडीगढ़ में मर्सिडीज ने 2 युवकों को उड़ाया:कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे, दावा- नाबालिग ने दौड़ाई कार, VIDEO सामने आया




चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों क्लब से बाहर निकले ही थे कि कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार तेज रफ्तार में जाते हुए दिख रही है7 टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें संभाला और तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच)-32 पहुंचाया। अस्पताल में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है। कार चला रहा लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। क्लब से बाहर निकलते ही हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बाबूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमनजट और सेक्टर-44 निवासी अलांस प्रीत शनिवार शाम सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को क्लब गए थे। दोनों जैसे ही क्लब से बाहर निकले, तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके कार लेकर मौके से भाग निकला। दोनों के हाथ-पैर टूटे, एक की हालत नाजुक
हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। उनके हाथ-पैर समेत अन्य जगहों पर फ्रैक्चर है। अमन की हालत गंभीर है। हालत गंभीर होने के कारण अमन को पीजीआई में रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जबकि अलांस प्रीत सिंह का ऑपरेशन होगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वाहन के नंबर और फरार ड्राइवर की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में हिट एंड रन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ************* ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में महिला को 100 मीटर कार से घसीटा, VIDEO: बाबा बनकर आए लुटेरे, गहने झपटे तो विंडो पर लटकी, औंधे मुंह सड़क पर गिरी
जालंधर में बाबा का भेष धारण कर आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को लूट लिया। पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसकी कान की बाली छीन कर भाग गए। लुटेरे कार पर आए थे और सब्जी ले रही महिला से पता पूछने लगे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *