Headlines

चंडीगढ़ में युवक की कार पलटी:ब्रेक लगाने से बैलेंस बिगड़ा, दो-तीन बार पलटकर रेलिंग से टकराई; ड्राइविंग टेस्ट देने जा रहा था




चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा देने जा रहे युवक की स्विफ्ट कार पलट गई। कार का संतुलन बिगड़ने पर युवक ने ब्रेक लगाए, लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया और दो से तीन बार पलटने के बाद सड़क के बीच लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर रुक गया। हादसे में कार चला रहे मोहाली के झामपुर निवासी अंकित को चोटें आई हैं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अंकित अपने लर्निंग लाइसेंस को स्थायी लाइसेंस में बदलवाने के लिए ड्राइविंग परीक्षा देने सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क जा रहा था। अब जानिए पूरा मामला… भाई बोला- टेस्ट देने निकला था अंकित के बड़े भाई संजय ने बताया कि उसके भाई का लर्निंग लाइसेंस बना हुआ था। उसे अब स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देनी थी। इसी परीक्षा के लिए वह सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क जा रहा था। घर से निकलने के कुछ समय बाद ही परिवार को उसके सड़क हादसे की सूचना मिल गई। किसी राहगीर को चोट नहीं पहुंची पुलिस के अनुसार, कार पलटने की घटना में किसी राहगीर को चोट नहीं पहुंची। हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे किसी दूसरे वाहन से भी कार की टक्कर नहीं हुई। घटना में केवल स्विफ्ट कार में सवार अंकित घायल हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *