![]()
शिवपुरी शहर में नोन कोल्हू पुलिया के पास बुधवार को सड़क किनारे पशुओं की दवाएं खुले में पड़ी मिलीं। इनमें टेबलेट, सिरप और ट्यूब समेत कई तरह की दवाएं थीं। इनमें से कई दवाओं की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। नोन कोल्हू पुलिया से कुछ ही दूरी पर आईटीआई के पास जिला पशु चिकित्सालय और पशु विभाग का मुख्य कार्यालय है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी दवाएं यहां कैसे पहुंचीं और इन्हें किसने फेंका। मौके पर मिली दवाएं पशुओं के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। एक्सपायरी दवाओं को भी खुले में नहीं फेंका जा सकता। इन्हें नष्ट करने के लिए विभाग में तय प्रक्रिया है। दवाओं के नष्ट करने की तय प्रक्रिया होती है
पशु विभाग के उपसंचालक राजीव गुप्ता ने बताया कि दवाओं को खुले में नहीं फेंका जा सकता। एक्सपायरी दवाओं को भी तय प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि मिली दवाओं के बैच नंबर की जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा कि ये दवाएं जिला मुख्यालय या किसी अन्य पशु अस्पताल के लिए थीं। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शिवपुरी में सड़क किनारे मिलीं पशुओं की दवाएं:कई की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी, बैच नंबर से होगी जांच
