Headlines

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज:संतोष-सुषमा और सुधीर की नियुक्ति आदेश जारी; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र की मुहर




छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को 3 नए जज मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 3 ज्यूडिशियल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल है। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद की गई है। हाईकोर्ट में जजों की मंज़ूर संख्या 22 है, लेकिन अभी 11 जज हैं। अब यह संख्या बढ़कर 14 हो जाएंगी। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए तीन ज्यूडिशियल अफसरों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *