Headlines

हिमाचल CM से मिलीं एशियन गेम्स गोल्ड विजेता:सुक्खू ने 33-33 लाख के इनाम की घोषणा थी; कहा-एक-एक करोड़ की जाए पुरस्कार राशि




एशियन गेम्स में भारत को महिला कबड्डी का गोल्ड मेडल दिलाने वाली हिमाचल की तीन खिलाड़ी सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलीं। कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सामने सरकार की ओर से घोषित 33-33 लाख रुपए की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर एक-एक करोड़ रुपए करने की मांग रखी। इसके साथ खिलाड़ियों ने सरकारी नौकरी देने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएम सुक्खू ने तीनों खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बधाई भी दी। दरअसल, सरकार ने 28 सितंबर को एशियन गेम्स में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए करीब 5.33 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि घोषित की थी। इसके तहत भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचली खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33.33-33.33 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया था। 4 करोड़ की राशि 4 खिलाड़ियों में बांटने की मांग खिलाड़ियों का कहना है कि एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक के लिए हिमाचल की खेल पुरस्कार व्यवस्था में चार करोड़ रुपए की राशि निर्धारित है। ऐसे में कबड्डी टीम में शामिल हिमाचल की चारों खिलाड़ियों के बीच यह राशि बराबर बांटी जानी चाहिए। इससे प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए मिलेंगे। खिलाड़ियों ने सरकार से इसी आधार पर पुरस्कार राशि पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। भावना ठाकुर पहले भी कह चुकी हैं कि चारों खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बीच वर्षों की मेहनत के बाद देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। खिलाड़ियों ने यह भी मांग उठाई है कि उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए। एशियन गेम्स में हिमाचल की 4 बेटियां टीम में थीं भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की चार खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें कप्तान पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर शामिल हैं। भारत ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। यह एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक था। इस जीत में हिमाचल की चारों खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था और उस टीम की कप्तानी हिमाचल की रितु नेगी ने की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *