Headlines

चंडीगढ़ PU ने 30 पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न हटाए:उत्तर कुंजी में गड़बड़ी वाले 2 प्रश्न रद्द, 70 प्रश्नों के आधार पर बनेगी मेरिट सूची




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी की एलएलएम प्रवेश परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा में पूछे गए 30 सवालों को पाठ्यक्रम से बाहर मानते हुए हटा दिया है। इसके अलावा उत्तर कुंजी में गलती मिलने पर दो और सवाल भी रद्द कर दिए गए हैं। अब छात्रों की अंतिम मेरिट सूची 100 की जगह केवल 70 सवालों के आधार पर तैयार की जाएगी। एलएलएम प्रवेश परीक्षा 19 जून को पीयू सीईटी (पीजी)-2026 के तहत आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि प्रश्नपत्र में 20 से 25 प्रश्न ऐसे थे, जो निर्धारित पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं थे। छात्रों ने नियंत्रक परीक्षा को आपत्तियां भेजकर इन प्रश्नों को हटाने या सभी अभ्यर्थियों को इनके अंक देने की मांग की थी। विश्वविद्यालय ने आपत्तियों की जांच के बाद माना कि प्रश्न संख्या 16 से 25, 53 से 59, 74, 75, 78 से 82, 85 से 87 और 94 से 96 निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर थे। इसलिए इन 30 प्रश्नों को पूरी तरह हटाने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रश्न संख्या 6 और 43 में उत्तर कुंजी में त्रुटि मिलने पर उन्हें भी रद्द कर दिया गया। इन दोनों प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से दिए जाएंगे। पूछे गए पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र में न्यायशास्त्र (ज्यूरिसप्रूडेंस), उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, संपत्ति अंतरण अधिनियम और परिसीमा अधिनियम जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए, जबकि ये प्रवेश परीक्षा के घोषित पाठ्यक्रम में शामिल नहीं थे। छात्रों का कहना था कि इससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई और कई अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ। 70 प्रश्नों के आधार पर बनेगी मेरिट विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अंतिम मेरिट सूची अब केवल 70 वैध प्रश्नों के आधार पर तैयार की जाएगी। ऐसे में प्रत्येक प्रश्न का महत्व पहले की तुलना में अधिक हो जाएगा और इससे अभ्यर्थियों की रैंकिंग में बदलाव संभव है। एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम सीटें पंजाब यूनिवर्सिटी विधि विभाग – 42 सीटें यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज– 50 सीटें यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉज, लुधियाना – 53 सीटें पुस्सग्रक, होशियारपुर – 20 सीटें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *