Headlines

चंबा में पैराफिट से गिरकर व्यक्ति की मौत:हथनी मोड़ के पास हुआ हादसा, ऊंचाई से गिरने के कारण आई गंभीर चोटें




चंबा जिले के सुरंगानी बाजार के पास हथनी मोड़ पर वीरवार शाम एक हादसा हुआ। यहां पैराफिट से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई। मृतक की पहचान कमोथा निवासी करम चंद के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत कलहेल, उपमंडल तीसा का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुरंगानी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, करम चंद हथनी मोड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान वह पैराफिट से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, व्यक्ति के गिरने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोकी लहर दौड़ गई। पुलिस मामले के संबंध में सभी बातों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारण पता चल पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *