Headlines

चंबा में बारिश से लैंडस्लाइड, सड़क धंसी:खाई किनारे लटक गया वाहन, यातायात बाधित; 2 जेसीबी से निकालने की कोशिश




चंबा में बारिश के कारण चुवाड़ी-भराड़ी सड़क पर गाहर दा घटू क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस दौरान एक वाहन खाई की ओर लटक गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना तब हुई जब एक वाहन सड़क से गुजर रहा था और अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया, जिससे वाहन खाई के किनारे लटक गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 2 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं सड़क से वाहन को सुरक्षित निकालने और मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। राहत और बहाली का कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़क को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। लगातार बारिश के कारण जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है प्रशासन ने वाहन चालकों और यात्रियों से चुवाड़ी-भराड़ी मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यदि यात्रा आवश्यक हो तो पूरी सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *