Headlines

हरजीत ग्रेवाल अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बनाए गए




चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई है। पंजाब की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय ग्रेवाल भाजपा के प्रमुख सिख चेहरों में गिने जाते हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। गौरतलब है कि हरजीत ग्रेवाल का नाम 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में रहा। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का खुलकर समर्थन किया। पटियाला निवासी ग्रेवाल पिछले तीन दशक से अधिक समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *