Headlines

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने शुरू किया ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण:शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जरूरतों की जुटाई जाएगी जानकारी, सरकारी योजनाओं में भी मिलेगी मदद




छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने समाज के परिवारों की जानकारी जुटाने के लिए ऑनलाइन परिवार सर्वेक्षण एवं जनगणना शुरू की है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, पारिवारिक स्थिति और विवाह योग्य युवक-युवतियों से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन फॉर्म तैयार किया गया है, जिसे परिवार अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में भर सकेंगे। समाज ने सभी सिक्ख परिवारों से सर्वेक्षण में शामिल होने की अपील की है। समाज के अनुसार सर्वेक्षण से यह जानकारी मिल सकेगी कि कितने युवा रोजगार से जुड़े हैं और कितने रोजगार की तलाश में हैं। साथ ही स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और अन्य जरूरतों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। इन आंकड़ों के आधार पर जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहायता से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाने में मदद मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ऑनलाइन होने से आसान होगा सर्वे छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि आज के समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। इसी को देखते हुए परिवार सर्वेक्षण को भी ऑनलाइन किया गया है, ताकि लोगों को फॉर्म लेने और जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत न पड़े। इससे पूरे छत्तीसगढ़ में समाज के परिवारों की स्थिति और उनकी जरूरतों की जानकारी एक जगह जुटाई जा सकेगी। जरूरत के अनुसार रोजगार, शिक्षा या पारिवारिक समस्याओं में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। समाजसेवी बोले- जरूरतमंद बच्चों पर दिया जाएगा ध्यान बेबीलॉन होटल के मालिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जगजीत सिंह खनूजा ने कहा कि सिक्ख समाज हमेशा से सेवा के कार्यों में आगे रहा है। इस सर्वेक्षण के जरिए जरूरतमंद परिवारों और उनके बच्चों की शिक्षा व रोजगार से जुड़ी जरूरतों पर ध्यान दिया जा सकेगा। सर्वेक्षण की लॉन्चिंग के अवसर पर नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *