![]()
मोहाली के सनेटा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक गैंगस्टर को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी गुरदित्त सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को उसके 2 अन्य साथियों के बारे में भी पता चला है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी वरुण शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पहले से ट्रैप लगाकर बैठी थी CIA टीम प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोहाली CIA टीम के पास बदमाश की गतिविधियों को लेकर सूचना थी। इसी आधार पर सनेटा पुलिस चौकी के आसपास एक सुनसान स्थान पर पुलिस टीम पहले से तैनात थी। अल्टो टैक्सी के वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने उसमें सवार बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। टैक्सी कब्जे में, हथियार और घटनास्थल की जांच पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही कब्जे में ली गई अल्टो टैक्सी की भी तलाशी ली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि टैक्सी किसके नाम पर पंजीकृत है और बदमाश इसका इस्तेमाल कब से कर रहा था। पहले पुलिस पर फायरिंग की
एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरदित्त सिंह, जो मूलरूप से तरनतारन का रहने वाला है, खरड़ इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। वह यहां एक्सटॉर्शन और रंगदारी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। एक ग्लॉक पिस्टल और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उसके दो अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Source link
मोहाली में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़:सनेटा में पीछा किया तो गैंगस्टर ने की फायरिंग; आरोपी तरनतारन का रहने वाला
