![]()
खैरथल में नगर निकाय आम चुनाव-2026 की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अतुल प्रकाश ने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम और चुनाव सामग्री को निर्धारित नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित र
.
मतदान दलों से ईवीएम जमा प्रक्रिया की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान दलों द्वारा ईवीएम जमा करवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम जमा करने के लिए बनाए गए काउंटरों पर व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतदान दलों से ईवीएम प्राप्त करने, उनका मिलान करने, सुरक्षित स्थान पर रखने और आवश्यक रिकॉर्ड संधारित करने की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर दिए जरूरी निर्देश
कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। ऐसे में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चुनाव सामग्री से जुड़े सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर पूरा करने के लिए कहा।
