Headlines

जन्माष्टमी पर डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:मणिमहेश यात्रा पर निकले 3500 से ज्यादा यात्री; SDM बोले- मौसम देख कराएं पंजीकरण




हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित छोटे न्हौण में शुक्रवार को 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश डल झील में डुबकी लगाई। हालांकि, प्रशासन की अपील और बेहतर व्यवस्थाओं के बावजूद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से कम रही। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 3500 से ज्यादा यात्री हड़सर से पैदल यात्रा पर निकले। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी और राधाष्टमी पर मणिमहेश डल झील में स्नान का खास महत्व है। इस बार मौसम अच्छा था और यात्रा मार्ग भी बेहतर था। प्रशासन लगातार अपील भी कर रहा था, फिर भी पिछले सालों के मुकाबले कम लोग पहुंचे। कई श्रद्धालु यात्रा को लेकर दिखे सतर्क माना जा रहा है कि पिछले साल प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा मार्गों पर आई मुश्किलों का अनुभव लोगों के मन में अभी भी है। इसके अलावा निजी इलाकों में लगातार बारिश और नेपाल में हाल ही में आई बड़ी प्राकृतिक आपदा जैसी घटनाओं के कारण भी कई श्रद्धालु यात्रा को लेकर सतर्क दिखे। मौसम की स्थिति देखकर कराएं पंजीकरण प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लगातार अपील की है कि वे मौसम की स्थिति देखकर ही पंजीकरण कराएं और तय रास्तों का पालन करें। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार और दूसरी जरूरी सुविधाएं मजबूत की गई हैं। अधिकारी लगातार यात्रा मार्ग का जायजा भी ले रहे हैं। छोटे न्हौण पर उम्मीद के मुताबिक ज्यादा श्रद्धालु नहीं पहुंच पाए। अब सबकी नजरें राधाष्टमी के बड़े न्हौण पर हैं, जब मणिमहेश डल झील में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *