Headlines

जयपुर में पड़ोसियों में विवाद के बाद पथराव:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा; पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया




गंगापोल गेट के पास सैयद कॉलोनी में सोमवार शाम गली में गेट निकालने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। कई साल से गली में निकला हुआ था एक पक्ष का गेट गलता गेट थाना एसएचओ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक पक्ष का गेट कई साल से गली में निकला हुआ था। दूसरा पक्ष भी गली में गेट निकालने को लेकर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और विवाद बढ़ने के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस पहुंची तो थमा विवाद पथराव की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस विवाद के कारणों के साथ ही पथराव में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *