![]()
जशपुर जिले में जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थलगांव पुलिस ने ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 63 हजार 470 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर आधी रात दी दबिश पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़ापारा में एक ढाबे के पीछे कुछ लोग ताश की पत्तियों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान मौके से जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी में जुए की रकम और ताश की पत्तियां बरामद हुईं। मुड़ापारा, पाकरगांव समेत अलग-अलग गांवों के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुड़ापारा निवासी मुकेश यादव (45) और मोहम्मद फुल हसन (24) के रूप में की है। इसके अलावा पाकरगांव निवासी शरद बेहरा (38), धनुमणि यादव (39), दीपक बेहरा (34), हरि जायसवाल (36) और मनोज अम्बस्त (45), करंगाबहाल निवासी मधुसूदन यादव (38), कछार निवासी घनश्याम यादव (32) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 63,470 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। जुआ के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी: एसएसपी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पत्थलगांव क्षेत्र में जुआ खेलते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से नकदी और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
जशपुर में ढाबे के पीछे जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार:63,470 रुपए नकद और ताश की गड्डी जब्त, जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
