![]()
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सुगांव गांव के समीप सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध महिला राधिया देवी की मौत हो सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध महिला राधिया देवी की मौत हो। उन्हें एक अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे राधिया देवी अपने घर के पास सड़क पार कर शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। जांच को बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल मखदुमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. श्यामेंद्र सिन्हा ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ऑटो तथा उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
जहानाबाद में ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:शौच जाते वक्त हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
