![]()
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जहानाबाद में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने किया। यात्रा का शुभारंभ उंटा विद्यालय परिसर से हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर अभियान की शुरुआत की। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इसमें सरकारी, निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। एसपी ने अभियान को सफल बनाने की अपील की पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने यात्रा में शामिल बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। उंटा विद्यालय से शुरू हुई यह यात्रा अरवल मोड़ होते हुए गांधी मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता का संदेश दिया।
Source link
जहानाबाद में 'हर घर तिरंगा' यात्रा का शुभारंभ:जिलाधिकारी और एसपी ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर अभियान की शुरुआत की
