Headlines

जालंधर के DAV कॉलेज में लहराए हथियार:गन कल्चर वाले सॉन्ग की शूटिंग की, प्रोफेसर ने DC को कप्लेंट की, पंजाबी सिंगर पर FIR




जालंधर के DAV कॉलेज में पंजाबी सिंगर निज्जर उर्फ हरिंदर पाल सिंह के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद हो गया है। निज्जर पर आरोप है कि उन्होंने अपने गाने में गन कल्चर को प्रमोट किया। उनके साथियों ने शूटिंग के दौरान कॉलेज कैंपस में हथियार लहराए। इसके बाद निज्जर के खिलाफ FIR हो गई है। इसे लेकर प्रोफेसर मनदीप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर (DC) वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को लेटर लिख कार्रवाई की मांग की थी। प्रोफेसर ने कहा कि शहर के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक DAV में पंजाबी गायक ने गीत की शूटिंग की। इसके वीडियो सामने आए, जिनमें गन कल्चर को प्रोमोट किया गया है। प्रोफेसर का कहना है कि DAV कॉलेज ने दिवंगत सिंगर जगजीत सिंह सहित अच्छे गायक और अफसर दिए हैं। ऐसे में उसी कॉलेज में गायक एलबम की शूटिंग करते हुए गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जिससे उनका मन आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस गैंगस्टरवाद को खत्म करने पर जोर लगा रही है। ऐसे में कॉलेज के अंदर बच्चों के बीच शूटिंग हो रही है। यह ठीक नहीं। DAV की मैनजमेंट से भी शिकायत मनदीप सिंह का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर ने उनसे कहा कि 6 माह से उन्हें सैलरी नहीं मिल रही और शूटिंग करने के लिए कॉलेज को पैसे मिल रहे हैं। प्रोफेसर ने कहा कि अगर संस्था को कॉलेज में शूटिंग करने के पैसे मिल रहे हैं, तो वह कहां जा रहे हैं, यह जांच का विषय है। ऐसे में उन्होंने DAV मैनेजमेंट को पत्र भेजा है और गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर जांच करने की मांग की है। बोले- गोली चल जाए तो कौन जिम्मेदार उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग के दौरान गोली चल जाए तो कौन जिम्मेदार है। प्रोफेसर ने कहा कि हाईकोर्ट भी गन कल्चर को लेकर काफी सख्त है। उन्होंने गायकों से भी अच्छे गाने बनाने को लेकर अपील की है। प्रोफेसर ने कहा कि उनकी शिकायत पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अधिकारी बोले- सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज की जालंधर के ADCP-1 मुख्तियार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें हरिंदर पाल सिंह निज्जर नाम का एक सिंगर एक प्राइवेट कॉलेज में गाने की शूटिंग करता हुआ दिख रहा है। इस पोस्ट में वह और उसके साथी कथित तौर पर हथियार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 में BNS की धारा 223 और 190 व आर्म्स एक्ट की धारा 25-30 के तहत FIR दर्ज की गई है। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में ये बातें लिखीं… प्रोफेसर की ओर से लिखी शिकायत यहां पढ़ें… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ पुलिस ने PU के छात्र सड़क पर दौड़ाए, VIDEO:PCR वैन में खसीटे; बैकग्राउंड में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का ‘2 खटोले’ गाना बज रहा चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के हॉस्टल नंबर-2 के बाहर स्टूडेंट्स के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान स्टूडेंट्स में आपस में मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। हालांकि, PU के अंदर ही पुलिस चौकी और सिक्योरिटी है, फिर भी यह झगड़ा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *