देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘ब्रिक्स’ (BRICS) सम्मेलन के दौरान पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया है। सम्मेलन के तहत आयोजित विशेष पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 11 देशों के र
.
उपहार में मिली स्टिक से मिला 14 फावड़ों का ऑर्डर
कारीगर गुरनाम सिंह ने इस उपलब्धि की कहानी साझा करते हुए बताया कि कुछ समय पहले एक ग्राहक उनसे लकड़ी की एक स्टिक लेकर गया था, जिसे उसने दिल्ली में किसी व्यक्ति को उपहार स्वरूप भेंट किया था। उस कारीगरी से प्रभावित होकर उन्हें विशेष खुरपे और फावड़े तैयार करने का ऑर्डर मिला। पहले सैंपल के तौर पर एक फावड़ा लिया गया, जिसके पसंद आने पर उन्हें 14 विशेष फावड़े बनाने का काम सौंपा गया। इन्हीं औजारों का उपयोग दिल्ली के ब्रिक्स सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले पौधारोपण समारोह में किया गया।

मिला था सम्मेलन में शामिल होने का न्योता
गुरनाम सिंह ने इसे अपने और पूरे पंजाब के लिए बड़े गर्व का क्षण बताया कि बरेटा मंडी जैसे छोटे कस्बे में बने औजारों को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उन्हें ब्रिक्स सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का निमंत्रण भी भेजा गया था, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण वे दिल्ली नहीं जा सके। हालांकि, अपने हुनर को इस स्तर पर सम्मानित होता देख वे बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
बेटे ने पिता के हुनर को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कारीगर गुरनाम सिंह के बेटे जतिन ने अपने पिता की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे अपने पारिवारिक पेशे को ही आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के युवाओं को ‘कौशल विकास’ (Skill Development) को अपनाने का संदेश देते हैं। इसी प्रेरणा से वे अपने पिता की इस पारंपरिक कारीगरी को नए आयाम देंगे और इसे ही अपना करियर बनाएंगे।
