![]()
कानपुर के ऐतिहासिक जेके मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शंखध्वनि, मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच प्रभु ने शनिवार शाम नगर भ्रमण किया। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे बाल बटुक और सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रात के उजाले में रोशनी से जगमगाते रथ पर चंवर डुलाकर भक्तों ने भगवान का स्वागत किया। आस्था और उत्साह से सराबोर इस रथयात्रा में कानपुर का भव्य सांस्कृतिक रंग साफ देखने को मिला। देखें, रथ यात्रा की ये कुछ खास तस्वीरें। देखिए तस्वीरें
Source link
जेके मंदिर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा:शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नगर भ्रमण पर निकले प्रभु; तस्वीरें देखिए
