जोधपुर में 1 अगस्त तक आंधी-बारिश की चेतावनी:पिछले 24 घंटे में 2.2 एमएम पानी बरसा, सामान्य से 8 प्र​तिशत ज्यादा हुई बरसात




जोधपुर शहर में पूरे सप्ताह बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले 7 दिनों के लिए आंधी -बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 2.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं लगातार चले बारिश के दौर की वजह से सामान्य बारिश का रिकॉर्ड भी 8 प्रतिशत ज्यादा में पहुंच गया है। लगाता मौसम में हो रहे बदलाव से तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते सामान्य बारिश का रिकॉर्ड भी बढ़ गया है। 26 जुलाई तक शहर में 126.4 एमएम बारिश होती है जो अब तक 132 एमएम रिकॉर्ड हो चुकी है। जो सामान्य बारिश के आंकड़े से 8 प्रतिशत ज्यादा है। बारिश से मौसम हुआ ठंडा, तापमान भी गिरा बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में तापमान में भी ​लगातार गिरावट आई है। पिछले सात दिनों में 4 से 5 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आगे क्या: पूरे सप्ताह जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 1 अगस्त तक शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पहले रविवार को भी शहर में हल्की बारिश हुई। लेकिन, दोपहर बाद धूप निकल गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *