![]()
ज्वालामुखी के जमुली में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने के आरोप में आबकारी विभाग ने एक शराब ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। विभाग को लंबे समय से इस ठेके के खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए आबकारी विभाग ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। शिकायतों के अनुसार, ठेके के कर्मचारी शराब की बोतलों पर अंकित मूल्य से 20 से 50 रुपये अधिक वसूलते थे। इस कारण कई बार ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई थी। धर्मशाला (कांगड़ा) से आई विभागीय टीम ने कार्रवाई से पहले एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर ठेके पर भेजा। उस कर्मचारी से भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले गए, जिसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची और ठेके को सील कर दिया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में भी इस तरह की शिकायतें मिलती हैं, तो तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है। यहां कारवाई क्यूं नहीं, हर तीसरी दुकान पर बिक रही अवैध शराब उधर मामले को लेकर शराब कारोबारियों का आरोप है कि क्षेत्र में हर जगह तीसरी दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, लेकिन यहां पर विभाग या संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा कोई कारवाई नहीं की जाती है। महीने में 2 या 4 केस इन दुकानदारों के बनाकर पल्ला झाड़ किया जाता है। आरोप है कि ठेके से ज्यादा अवैध शराब हर तीसरी दुकान पर उनके ठेकों से कम दामों में बेची जाती है। शराब की कोई गुणवत्ता जांच भी नहीं होती आरोप है कि अवैध शराब की कोई गुणवत्ता जांच भी नहीं होती है। शराब कारोबारियों ने मांग की है कि शहर में जगह जगह बिक रही अवैध शराब पर शिंकजा कसा जाए। उनका कहना है कि अवैध रूप से बिक रही शराब से उनके कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है, जिसके चलते उनके ठेके लगातार नुकसान झेल रहे हैं। ज्वालामुखी में हर चौथी से पांचवीं दुकान में अवैध रूप से लिफाफों में भर भर कर शराब बेची जा रही है। संबंधित ठेकेदार को भरना होगा फाइन ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली क्षेत्र में स्थित ठेके पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायत सही पाए जाने पर 24 घंटे के लिए ठेके को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट विभाग द्वारा तैयार कर आगे दे दी गई है, जो भी जुर्माना होगा संबंधित ठेकेदार को भरना होगा।ॉ
Source link
ज्वालामुखी में ज्यादा दाम वसूलने पर ठेका सील:जमुली में एक्साइज विभाग का एक्शन; ओवरचार्जिंग की मिल रही थीं शिकायतें
