![]()
लुधियाना के ढोलेवाल पुल के पास देर रात शराब के नशे में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक के सिर पर बोतल लगने से वह घायल हो गया। वारदात की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना ढोलेवाल पुल के नीचे स्थित शराब के ठेके के पास की है। रात करीब एक बजे कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे। इस दौरान उनकी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पिस्टल निकालकर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी अमन ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान एक युवक के सिर पर कांच की बोतल भी मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को मौके से मिले खाली खोल फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अपने साथियों सहित फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने चार से पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी युवक की हुई पहचान थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अमन पहले शराब के ठेके के साथ बने अहाते से जुड़ा रहा है और अकसर वहां आता-जाता था। घटना वाली रात भी शराब के नशे में उसका झुग्गीवासियों से विवाद हो गया, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई। विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं: एसएचओ एसएचओ के अनुसार, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल युवक के सिर पर बोतल लगी है और उसका उपचार कराया गया है। पुलिस ने अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। वीडियो में कैद हुई वारदात घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में शराब के ठेके के पास कुछ लोग आपस में बहस करते दिखाई देते हैं। कुछ ही देर बाद अमन कथित तौर पर पिस्टल निकालकर फायरिंग करता नजर आता है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस यह भी पता करने में जुटी है कि पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध।
Source link
लुधियाना में नशे में युवक ने की फायरिंग, VIDEO:झुग्गीवासियों से विवाद के बाद कई राउंड फायर किए; वारदात CCTV में कैद
