Headlines

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पाकिस्तान से सिखों को भड़काया:PM मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने को कहा, 1 हजार डॉलर देने का लालच दिया




खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर सिखों को भड़काया। पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने के लिए उकसाया और इसके बदले एक हजार डॉलर इनाम देने की बात कही। देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पन्नू ने भड़काऊ भाषण दिया और पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। पन्नू ने न केवल सिखों बल्कि ईसाइयों को भी भारत के खिलाफ भड़काया। उसने कहा कि 2025 की क्रिसमस के दौरान भारत में ईसाइयों पर हुए कथित हमलों और हिंसा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। पत्र में मणिपुर, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के सात राज्यों (सेवन सिस्टर्स) को मिलाकर ईसाइयों के लिए अलग देश बनाने की मांग की गई थी। उसने इस देश का नाम ‘ट्रम्प लैंड’ रखने का प्रस्ताव भी दिया था। पन्नू ने सिख सैनिकों को भी भड़काया पन्नू ने अपने बयान में हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का समर्थन किया। उसने दावा किया कि पंजाब की आजादी से कश्मीर की आजादी का रास्ता निकलेगा। इसके बाद भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। भारतीय सेना में तैनात सिख जवानों को लेकर भी उसने कई बेबुनियाद दावे किए। पन्नू के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सिख सैनिकों से पाकिस्तान पर हमला न करने की अपील की गई थी, क्योंकि वह गुरु नानक देव जी की जन्मभूमि होने के कारण पवित्र है। इसके बाद 1,800 सिख सैनिकों का डेटा जुटाया गया। इनमें से 200 से 250 सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया गया। हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय या सेना की ओर से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिखों की आर्मी और शिमला को राजधानी बनाने के लिए उकसावा दिया पन्नू ने सिखों को उकसाते हुए ‘सिख होमलैंड सिक्योरिटी डिफेंसिव फोर्स’ नाम से नई सेना बनाने की बात कही। उसने भारत के पंजाब को अलग कर ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’ बनाने का दावा किया। इसकी राजधानी शिमला होने की बात कही। उसने दिल्ली पर कब्जे और लाल किले पर तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फहराने का भी दावा किया। पीएम मोदी को लेकर कही भड़काऊ बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *