Headlines

तरनतारन में बैंक मैनेजर व कैशियर पर धोखाधड़ी का केस:खाताधारक से 8.70 लाख रुपये की ठगी का आरोप, DSP की जांच में आरोप सही




सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पहुविंड शाखा में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तरनतारन पुलिस ने एक उपभोक्ता से 8 लाख 70 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में बैंक के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वाड़ा तेलिया के निवासी जसवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह द्वारा एसएसपी सुरेंद्र लंबा को दी गई एक लिखित शिकायत के बाद की गई है। पीड़ित जसवंत सिंह ने आरोप लगाया था कि बैंक मैनेजर करुण गर्ग और कैशियर हरप्रीत सिंह ने आपस में मिलीभगत कर उनके खाते से धोखाधड़ी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इसकी जांच डीएसपी भिखीविंड को सौंपी थी। डीएसपी द्वारा की गई गहन जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। आरोपियों की पहचान और पुलिसिया कार्रवाई पुलिस के अनुसार, नामजद किए गए आरोपियों बैंक मैनेजर करुण गर्ग निवासी गिद्दड़बाहा, जिला मुक्तसर साहिब और कैशियर हरप्रीत सिंह निवासी बाबा जल्लान एवेन्यू कॉलोनी, झबल कलां के खिलाफ आगे की कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। थाना भिखीविंड के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर दोनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *