Headlines

टिप्स:बहस के बाद सहकर्मी से रिश्ता कैसे सामान्य करें




कार्यालय में कभी बातचीत के दौरान ऐसी बातें निकल जाती हैं, जिनका बाद में अफसोस होता है। ऐसी स्थिति में गलतफहमी को बढ़ने देने के बजाय समय रहते उसे दूर करने की पहल करना समझदारी है। खुलकर और शांत तरीके से की गई बातचीत आपसी विश्वास और पेशेवर रिश्तों को मजबूत बनाती है। इस तरह आप रिश्ते को फिर सामान्य बना सकते हैं। 1. अपनी गलती स्वीकार करें
आपको लगता है कि बातचीत के दौरान आपसे कोई गलती हुई है, तो उसे स्वीकार करें। सहकर्मी से शांत माहौल में बात करने का समय तय करें और बताएं कि आप अपनी गलती समझते हैं। कहें कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए मिलकर उपाय ढूंढ़ना चाहते हैं। 2. दिल से माफी मांगें और ईमानदारी से आभार जताएं
सिर्फ सॉरी कहना काफी नहीं होता। बताएं कि आपको किस बात का अफसोस है। उनके प्रयास या अच्छे इरादे की भी सराहना करें। इससे सामने वाले को महसूस होता है कि आप उनकी बात और योगदान की कद्र करते हैं। 3. केवल साझे लक्ष्य पर ध्यान दें
जो बात खराब हुई, उसी पर बार-बार चर्चा करने के बजाय इस बात पर ध्यान दें कि आप दोनों का उद्देश्य क्या है। याद रखें कि आप दोनों एक ही टीम का हिस्सा हैं और साथ मिलकर बेहतर काम करना चाहते हैं। जब बातचीत का केंद्र एक साझा लक्ष्य बन जाता है, तो पुराने मतभेद धीरे-धीरे पूरी तरह से पीछे छूटने लगते हैं। 4. भविष्य के लिए पहले से ही कोई तरीका तय करें
ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए पहले कोई आसान तरीका तय करें। बैठक में बहस ज्यादा बढ़ने लगे, तो सहकर्मी किसी इशारे या शब्द से शांत रहने की याद दिलाए। आप भी उन्हें ऐसा करने की अनुमति दें। तनाव कम होगा। 5. रिश्ते में भरोसा फिर मजबूत करें
विश्वास एक दिन में नहीं बनता, छोटे सकारात्मक कदम उसे जल्दी वापस ला सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सहकर्मी से किसी छोटे काम में मदद मांगें। जब उन्हें आपकी जरूरत हो, तो सहयोग करने के लिए आगे आएं। ऐसा सहयोग दिखाता है कि आप उनका सम्मान करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *