![]()
टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पांच लोग एक्सयूवी कार में सवार होकर लिधौरा से टीकमगढ़ में चेहल्लुम पर्व पर निकाले जा रहे ताजिया समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई और पलट गई। मृतक और घायल लिधौरा थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि हादसे में जरूआ निवासी 33 वर्षीय सानू नट की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सलमान, इरशाद, तौफीक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सानू नट को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग चेहल्लुम पर्व में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Source link
टीकमगढ़ में अनियंत्रित कार पलटी, एक की मौत:चेहल्लुम पर्व में शामिल होने जा रहे चार लोग घायल, अस्पताल में एडमिट
