Headlines

टीम ने पार्क और सुलभ शौचालय में बिजली चोरी पकड़ी:पार्क पर लगाया 8.30 लाख का जुर्माना




जोधपुर डिस्कॉम ने जैसलमेर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान 12 लोगों और संस्थाओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। सभी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। कार्रवाई में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि नगर परिषद के एक वार्ड और सुलभ शोचालय में भी खुलेआम बिजली चोरी की जा रही थी। डिस्कॉम ने नगर परिषद के पार्क पर 8.30 लाख रुपए से ज्यादा का भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध कनेक्शन और कटिया लगाकर बिजली चोरी को रोकने के लिए यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्रवाई बिजली चोरी के खिलाफ यह कार्रवाई जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल, एएसपी (सतर्कता) नारायणसिंह राजपुरोहित और अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी के निर्देशन में की गई। बिजली चोरी निरोधक पुलिस थाना जैसलमेर के थाना प्रभारी रघुनाथ गोदारा ने बताया कि जांच के दौरान विजिलेंस एईएन मोहित भारती ने 6 मामले दर्ज कराए हैं। वहीं भणियाणा एईएन मोहनलाल ने भी 6 मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने सभी 12 मामलों में बिजली कानून (भारतीय विद्युत अधिनियम) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किस पर कितना लगा जुर्माना? जांच में सामने आया कि सांवल कॉलोनी स्थित नगर परिषद के पार्क में बिजली चोरी पर सबसे बड़ा 8,30,615 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एक सुलभ शौचालय पर 44,744 रुपये का जुर्माना लगा। अन्य स्थानों पर हुई कार्रवाई: आगे भी जारी रहेगा अभियान विजिलेंस एईएन मोहित भारती ने साफ कर दिया है कि बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अचानक जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *