Headlines

भूख हड़ताल के दौरान छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, थानेदार को हटाने की जिद पर अड़े



भास्कर न्यूज| जैसलमेर कोतवाली थानाधिकारी को पद से हटाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुक्रवार को भी उग्र रूप में जारी रही। आंदोलन के दौरान गुरुवार देर रात अनशन पर बैठे छात्र नेता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे हड़कंप मच गया। एसपी द्वारा थानेदार की गलती न होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार करने से आक्रोश बढ़ गया। इस पूरे मामले पर पुलिस ने रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि शुरुआती जांच में कोतवाली थानाधिकारी की कोई गलती या लापरवाही सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया है। प्रशासन के इस रुख के बाद गतिरोध और गहरा गया है।अब छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया है। शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज और तेज बरसात के बावजूद छात्र कार्यकर्ताओं के तेवर ढीले नहीं पड़े। झमाझम बारिश के बीच भी एबीवीपी कार्यकर्ता थाने के बाहर जमे हुए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बारिश के कारण आंदोलनकारियों का उत्साह दोगुना नजर आया। बारिश में भी छात्र धरने पर डटे रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *