Headlines

ट्रक की टक्कर से शिक्षिका के पुत्र की मौत:मां, बहन और ममेरा भाई घायल, हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़ भागा ड्राइवर




पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में छात्र की मां, बहन और ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक छात्र की पहचान अंश कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां सुनीता देवी पाटन के किशुनपुर मिडिल स्कूल में विज्ञान शिक्षिका हैं। अंश के पिता आईटीबीपी के जवान हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, अंश कुमार अपनी मां सुनीता देवी, बहन अंशिका और ममेरे भाई नारायण कुमार रवि के साथ एक स्कूटी पर सवार होकर मेदिनीनगर आ रहा था। अंश और अंशिका को स्कूल छोड़ना था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। अंश कुमार अमवा गांव निवासी छटठू राम का पुत्र था। घायलों में ममेरा भाई नारायण कुमार रवि पाटन के सिक्की खुर्द गांव का रहने वाला है। हादसे में गंभीर चोट लगने से अंश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। मृतक के पिता घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *