Headlines

फरीदकोट में LADC के विरोध में वकीलों की भूख हड़ताल:पहले दिन 18 वकीलों व एक मुंशी ने लिया भाग ,7 जुलाई से अदालतों के बहिष्कार जारी




लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) प्रणाली को रद्द करने की मांग को लेकर फरीदकोट जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकीलों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में 7 जुलाई से चल रही हड़ताल के अगले चरण के तहत सोमवार को वकीलों ने क्रमवार भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल के पहले दिन कुल 18 वकीलों और एक मुंशी ने भाग लिया। इनमें से दो वकील 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि अन्य 17 प्रतिभागी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजंगपाल सिंह ने बताया कि LADC नीति के विरोध में 7 जुलाई से जारी हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए अब यह क्रमवार भूख हड़ताल शुरू की गई है, जो आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगी। केंद्रीय कानून मंत्री ने दिया सुप्रीम कोर्ट को सिफारिश का भरोसा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजंगपाल सिंह ने जानकारी दी कि हाल ही में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय कानून मंत्री से बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान मंत्री ने वकीलों की मांगों को उचित ठहराते हुए इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को सिफारिश भेजने का भरोसा दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया का मिला समर्थन बार अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) भी इस आंदोलन के पूर्ण समर्थन में है। BCI ने साफ कर दिया है कि जब तक LADC नीति को लेकर वकीलों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक देश भर में यह संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *