![]()
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी चौकी के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शनिवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र सिंह (26) सीधी जिले का निवासी था और करीब 10 दिन पहले अपनी मां के मायके घुनघुटी आया था। वह बाइक से शहडोल जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जानकारी के अनुसार, हादसा घुनघुटी-शहडोल मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर पाली लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर आर.के. प्रजापति ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 10 दिन पहले ननिहाल आया था युवक परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र सिंह करीब 10 दिन पहले सीधी से अपनी मां के मायके घुनघुटी आया था। शनिवार को वह निजी काम से शहडोल जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Source link
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:शहडोल जाते समय NH-43 पर हादसा; 10 दिन पहले ननिहाल आया था
