ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत:पटरी क्रॉस करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई




पाली में पटरी क्रांस करते समय 60 साल की वृद्धा मालगाड़ी के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को कम सुनाई देता है। जिससे कारण वह ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुन नहीं पाई। जीआरपी ने बॉडी को जिले के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसा सोमवार को औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र का है। बुजुर्ग को कम सुनाई देता था, पटरी क्रांस करते समय चपेट में आए जीआरपी के एएसआई मानसिंह ने बताया- पाली शहर के रेलवे स्टेशन के पास जोधपुर रोड की तरफ हादसा हुआ। औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अमर इन्द्रा नगर निवासी 60 साल की जेमा देवी पत्नी छगनलाल पटरी क्रॉस कर रही थी। इस दौरान कम सुनाई देने के चलते उसे मालगाड़ी पास आती नजर नहीं आई और पटरी क्रॉस करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाकर जांच शुरू की है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *