![]()
समस्तीपुर में पिछले दिनों शराब तस्कर प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी कुमार की हत्या थी। मामले में पुलिस ने कुख्ताय गुलाब राय समेत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुलाब कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही बखरी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य बदमाश चकमहेसी थाना क्षेत्र के चकमहेसी गांव निवासी मोहम्मद आफताब आलम का बेटा मोहम्मद मोहम्मद अहमद उर्फ बाबा, वैनी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी अवधेश ठाकुर का बेटा शशि रंजन ठाकुर उर्फ गोलू है। सभी बदमाशों पर आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, रंगदारी, अपहरण का मामला दर्ज है। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र का है। दोनों ओर से फायरिंग हुई थी एसपी ने बताया कि गुलाब राय और प्रभात ठाकुर इलाके में शराब का धंधा करते थे। लेनदेन को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इसके बाद इस गुलाब राय और उनके सहयोगियों ने मामले में साजिश रची गई। प्रभात ठाकुर और सन्नी कुमार की हत्या की गई। एसपी ने बताया कि इस घटना में अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि घटनास्थल पर दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। देसी पिस्टल से फायरिंग की बात सामने आई है। कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। कार्बाइन से फायरिंग की भी बात सामने आई थी, लेकिन इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास एसपी ने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी गुलाब राय पर कल्याणपुर थाना के अलावा चकमहेंसी थाने में कुल 9 मामला दर्ज है, जबकि मोहम्मद अहमद उर्फ बाबा पर कल्याणपुर चकमहेसी मुजफ्फरपुर के सकरा पीयर थाने में आर्म्स एक्ट, शराब कारोबार, लूट, रंगदारी समेत 12 मामले दर्ज हैं। रंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर पर वैनी थाने में शराब से जुड़े 3 मामले दर्ज है।
Source link
डबल मर्डर में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार:समस्तीपुर में शराब धंधे में हुई थी गोलीबारी, वर्चस्व के लिए मर्डर की हुई थी प्लानिंग
