![]()
सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक व्यक्ति को 2 किलो 137 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी जसलीन कौर के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए कालांवाली प्रभारी निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में टीम नशा तस्करी रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव असीर क्षेत्र में एक बाइक सवार व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे के साथ जा रहा है। टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। आरोपी की बाइक जब्त की शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति और उसके कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे से 2 किलो 137 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मदन लाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी मदन लाल के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की लोगों से अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी डबवाली पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है। नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 या नजदीकी थाना/चौकी पर दी जा सकती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Source link
डबवाली में डोडा पोस्त समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक पर कट्टे में ले जा रहा था, मोटरसाइकिल जब्त की
