Headlines

कोंडागांव के श्रेयांश-अर्नव ने राज्य स्तरीय क्रिकेट में किया प्रदर्शन:पेंड्रा में अंडर-14 वर्ग में दिखाया शानदार खेल, स्कूल में खुशी का माहौल




कोंडागांव के बोरगांव स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, बोरगांव के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयांश सज्जल और अर्नव इक्का ने अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने 18 से 21 अगस्त तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों का सफर जिला स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ। 23 जुलाई को कोंडागांव में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने बस्तर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। 25 जुलाई को जगदलपुर में हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों ने शानदार खेल दिखाया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। पेंड्रा में दिखाया खेल का दम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्रेयांश और अर्नव ने भी कठिन मुकाबलों में पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन से स्कूल के साथ-साथ बोरगांव के खेल प्रेमियों में भी खुशी है। स्कूल में खुशी का माहौल दोनों खिलाड़ियों की सफलता से मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्राचार्य फादर फिलिप अब्राहम ने श्रेयांश और अर्नव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला है। यह स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों के अभिभावक भी उनकी सफलता से खुश हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षकों का आभार जताया। स्कूल परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *