Headlines

डोंगरगढ़ में युवक की हत्या:मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला; एक ही परिवार के आरोपी




डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (33) पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 9 बजे की है। मामूली विवाद को लेकर कहासुनी के बाद एक ही परिवार के कुछ लोगों ने धन्नू ठाकुर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल धन्नू ठाकुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल जारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में आधिकारिक बयान और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह की जांच जारी पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल जारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में आधिकारिक बयान और विस्तृत जानकारी का इंतजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *