Headlines

तरनतारन में कपड़े की दुकान पर चार राउंड फायरिंग:तड़के हुई वारदात से दहशत, व्यापारी ने किया फिरौती की काल से इनकार




तरनतारन के सीमावर्ती कस्बे वल्टोहा में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने दुकान के शटर पर चार राउंड फायर किए। यह घटना तड़के हुई, जिस कारण किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा। इस वारदात के बाद से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में डर और चिंता का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना वल्टोहा कस्बे की पुरानी और प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान ‘पुरियां दी हट्टी’ पर हुई। दुकान के मालिक रोशन लाल, जो अमृतसर के निवासी हैं, ने बताया कि वे रोज की तरह कल रात भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे, तो शटर पर गोलियों के चार निशान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। फिरौती की कॉल से इनकार, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही वल्टोहा पुलिस स्टेशन के प्रमुख बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। सूत्रों और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुकान मालिक को पहले या बाद में फिरौती के लिए कोई धमकी भरा फोन नहीं आया था, जिससे यह मामला और उलझ गया है। व्यापारी खुद इस हमले की वजह को लेकर हैरान हैं। थाना प्रभारी, वल्टोहा बलजिंदर सिंह ने बताया कि व्यापारी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” व्यापारियों ने जताई सुरक्षा पर चिंता सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना के बाद वल्टोहा मार्केट के अन्य दुकानदारों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल आपसी रंजिश समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *